West bengal : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को वैध वोटर के रूप में मान्यता दिलाने...
West bengal : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को वैध वोटर के रूप में मान्यता दिलाने की साजिश करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर नहीं बनने देने बाबत की जा रही सख्ती से ममता बनर्जी का मकसद पूरा नहीं होगा।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग के उस कदम का समर्थन किया है, जिसमें चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारियों और रोल व माइक्रों आबजर्बरों को सख्ता हिदायद दी है कि वोटर लिस्ट में एक भी वैध वोटर का नाम नहीं हटे और एक भी अवैध या विदेशी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़े। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करती रही है।
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों की अच्छी-खासी संख्या है। टीएमसी की मदद से वे वोटर बन गए है। टीएमसी उनके वोट से सत्ता में आती रही है। भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की मांग करती रही है।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने चुनाव आयोग के प्रति भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएससी के लगातार विरोध के बावजूद चुनाव आयोग एक भी फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठ का नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहने देगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101