प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन 17 फरवरी को

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 12 मार्च को होगा संपन्न

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी।

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को होगा संपन्न

UP Board 2026 Exams to Begin from February 18 |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस वर्ष भी व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

नकल रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश के शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड, लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी परीक्षा अवधि में ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं नियमित समीक्षा की जाएगी।

कंट्रोल रूम का 17 फरवरी को उद्घाटन

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन 17 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी द्वारा किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम परीक्षा संचालन को सुचारू, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और त्वरित निर्देश

परीक्षा अवधि के दौरान कंट्रोल रूम से जनपदों की निगरानी, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जा सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurates-india-ai-impact-expo-2026-tours-innovation-pavilions/143969

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

Related to this topic: