प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जल बचाने की मुहिम को मजबूती

भूजल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी सरकार, अनुपूरक बजट में मिली अतिरिक्त धनराशि

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27 में योगी सरकार ने भूजल संरक्षण और जनजागरूकता अभियान के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया। जानिए क्या है सरकार की नई योजना।

भूजल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी सरकार अनुपूरक बजट में मिली अतिरिक्त धनराशि

UP Budget 2026-27: Yogi Govt Boosts Groundwater Awareness Drive |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। योगी सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब ₹1.475 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है।

जागरूकता से भूजल संरक्षण की योजना

यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग के भू-जल जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से जुड़े कार्य किए जाएंगे। योगी सरकार का यह प्रावधान प्रदेश में भू-जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को भूजल के संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी की 60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, अनुपूरक बजट में ₹100 करोड़ का प्रावधान

Related to this topic: