प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

यूपी में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी

यूपी में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी, योगी सरकार ने खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक स्टॉक का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद की सुगम उपलब्धता और लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

यूपी में किसानों को नहीं होगी खाद की कमी योगी सरकार ने खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक स्टॉक का दिया भरोसा

फाइल फोटो |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुख्ता निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

धान रोपाई और बुवाई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, "सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।" उन्होंने अन्नदाताओं को पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे बिल्कुल भी परेशान न हों, क्योंकि प्रदेश में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक अब भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें। साथ ही, किसानों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से उर्वरक का भंडारण न करें।

प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खरीफ सीजन-2026 के तहत सोमवार (27 जुलाई) तक कुल 28.25 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है, जबकि इसके बावजूद 29.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अब भी से उपलब्ध है। सरकार की शीर्ष प्राथमिकता यही है कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक मिले।

उर्वरक वितरण और उपलब्धता की स्थिति (01 अप्रैल से 27 जुलाई तक):

  • यूरिया: 20.47 लाख मीट्रिक टन (वितरण) | 14.77 लाख मीट्रिक टन (उपलब्धता)
  • डीएपी: 3.96 लाख मीट्रिक टन (वितरण) | 4.81 लाख मीट्रिक टन (उपलब्धता)
  • एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस व पोटाश): 1.43 लाख मीट्रिक टन (वितरण) | 4.90 लाख मीट्रिक टन (उपलब्धता)
  • एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट): 2.15 लाख मीट्रिक टन (वितरण) | 3.46 लाख मीट्रिक टन (उपलब्धता)
  • एमओपी (म्यूरिएट ऑफ पोटाश): 0.24 लाख मीट्रिक टन (वितरण) | 1.11 लाख मीट्रिक टन (उपलब्धता)

कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि राज्य के सभी 18 मंडलों में पर्याप्त खाद का स्टॉक मौजूद है। यदि किसी भी जिले के किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई परेशानी आती है, तो वे तुरंत अपने मंडल या जनपद के कृषि अधिकारियों से संपर्क साध सकते हैं। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए मंडलवार यूरिया की उपलब्धता के आंकड़े भी जारी किए हैं।

मंडलवार यूरिया उपलब्धता के आंकड़े:

  • कानपुर: 1,43,076 मीट्रिक टन
  • लखनऊ: 1,38,186 मीट्रिक टन
  • बरेली: 1,16,987 मीट्रिक टन
  • प्रयागराज: 1,11,070 मीट्रिक टन
  • वाराणसी: 1,09,312 मीट्रिक टन
  • आगरा: 95,852 मीट्रिक टन
  • गोरखपुर: 91,659 मीट्रिक टन
  • अलीगढ़: 86,474 मीट्रिक टन
  • मुरादाबाद: 83,972 मीट्रिक टन
  • आजमगढ़: 73,086 मीट्रिक टन
  • अयोध्या: 71,695 मीट्रिक टन
  • मेरठ: 67,551 मीट्रिक टन
  • गोंडा: 59,199 मीट्रिक टन
  • बस्ती: 51,638 मीट्रिक टन
  • चित्रकूट: 50,189 मीट्रिक टन
  • झांसी: 47,722 मीट्रिक टन
  • सहारनपुर: 43,275 मीट्रिक टन
  • मीरजापुर: 36,014 मीट्रिक टन

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ करेंगे गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

Related to this topic: