उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 में शामिल व स्कोर कार्ड धारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
लखनऊ (यूपी)। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 में शामिल व स्कोर कार्ड धारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
ऑनलाइन आवेदन 4 से 24 जून तक
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन चार से 24 जून के बीच होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन एक जुलाई तक किए जा सकेंगे। आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 में शामिल व स्कोर कार्ड धारक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसी के आधार पर उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने पीईटी नंबर से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
₹25 आवेदन शुल्क, मुख्य परीक्षा के लिए लगेगा अलग शुल्क
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य प्राप्त कर लें। सभी अभ्यर्थियों को मात्र ₹25 आवेदन शुल्क देना है। जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे, उनसे अलग से शुल्क लिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष की और से जारी जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 साल होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-moves-compassionate-job-process-fully-online/155294
यूपी में मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया हुई ऑनलाइन