प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में 2000 करोड़ निवेश, 10 हजार रोजगार

यूपी में 2,000 करोड़ रु0 का निवेश की उम्मीद, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एल0ओ0सी0) प्रदान किया। इससे यूपी में फार्मा उद्योगमको नयी रफ्तार मिलेगी।

यूपी में 2000 करोड़ रु0 का निवेश की उम्मीद 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Infrastructure Development |

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एल0ओ0सी0) प्रदान किया। इससे यूपी में फार्मा उद्योगमको नयी रफ्तार मिलेगी। सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव-2026 के क्रम में उत्तर प्रदेश फार्मास्युटिकल एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग नीति-2023 के प्राविधानों के अनुसार फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एल0ओ0सी0) प्रदान किया।

निवेशकों को दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर सभी निवेशकों को सफलतम निवेश की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के औद्योगिक व स्वास्थ्य सेवा के लिए ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारण्टी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रत्येक रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ा है।

फार्मा सेक्टर में बढ़ेगा विश्वास

फार्मा कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई और विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उनका निवेश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

मोदी नेतृत्व में नई ऊंचाइयां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें नए भारत के दर्शन हो रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। हम 200 देशों को सस्ती व गुणवत्तापरक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।

रोजगार और रिसर्च को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश रिसर्च एवं डेवलपमेण्ट में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता करेगा। इस निवेश से प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्किल्ड/अनस्किल्ड युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यूपी बना ग्रोथ इंजन

उन्होंने कहा कि विगत 09 वर्षों में सरकार की स्पष्ट नीति व साफ नीयत के कारण उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बना है। प्रदेश की जी0एस0डी0पी0 बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।

युवाओं और स्टार्टअप पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा मार्केट है और यहां पर्याप्त लैण्ड बैंक व वर्कफोर्स उपलब्ध है। यहां का 56 फीसदी वर्कफोर्स युवा है, जिसे स्किल, इनोवेशन व टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है। प्रदेश में वर्तमान में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था बनी आधार

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास की पहली शर्त कानून व्यवस्था है। वर्ष 2017 के पश्चात प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से देश-दुनिया परिचित है। प्रदेश अब पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति से निकलकर पॉलिसी स्टेबिलिटी तक पहुंच गया है।

औद्योगिक विकास में तेजी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में 14 हजार कारखाने थे, जो आज बढ़कर 32 हजार हो गए हैं। राज्य को अब तक 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। सीएम ने बताया कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज थे, जो आज बढ़कर 83 हो गए हैं। राज्य में दो एम्स (गोरखपुर व रायबरेली) भी हैं और आयुष विश्वविद्यालय संचालित हो चुका है। जनपद ललितपुर में 1,500 एकड़ में फार्मा पार्क और गौतमबुद्धनगर में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक कम्पनियां जुड़ चुकी हैं।

17 कंपनियों को मिला एलओसी

मुख्यमंत्री जी ने जिन 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए उनमें बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, रोमन्स मेडवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा0लि0, कोटेक हेल्थकेयर, जे0बी0 रेमेडीज प्रा0लि0, पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स प्रा0लि0, आई0वी0 टेक हेल्थकेयर एल0एल0पी0, जे0बी0जे0एम0 पैरेंट्रल्स प्रा0लि0, रास्पा फार्मा प्रा0लि0, एन0बी0एस0 ग्रुप, वेलनेस जेडक्योर फॉर्मास्युटिकल्स प्रा0लि0, कैमले इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0, रेडिकॉन लैबोरेट्रीज लि0, संजीवनी मेडिटेक प्रा0लि0, सेफकॉन लाइफ साइंसेज प्रा0लि0, आर0ए0पी0 मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्स और वोडा केमिकल प्रा0लि0 शामिल हैं।

कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, सचिव/आयुक्त डॉ0 रोशन जैकब सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: साइबर ठगी पर सख्त सरकार, विशेष टीम गठित

https://www.primenewsnetwork.in/state/govt-cracks-down-on-cyber-fraud-forms-special-team/179659

Related to this topic: