प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

10 अप्रैल को खुलेगा अंतिम सूची का पिटारा

यूपी की अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ नाम संभव

उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है।

यूपी की अंतिम मतदाता सूची में 1325 करोड़ नाम संभव

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है। यूपी के मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईआर के दौरान नोटिस पाने वाले सभी मतदाताओं की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है। फाइनल मतदाता सूची 10 अप्रैल को आयेगी।

करोड़ों मतदाताओं की सुनवाई का काम पूरा

राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले 3.26 करोड़ मतदाताओं के पक्ष की सुनवाई का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस सुनवाई के आधार पर जोड़े गये मतदाताओं को मिलाकर अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है। यह फाइनल सूची 10 अप्रैल को आएगी।

पुरानी फाइलों से मिलान की चुनौती

सूत्रों ने बताया कि बताया कि एसआईआर के तहत अक्तूबर-2025 में फ्रीज की गई मतदाता सूचियों में 12.55 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें से 1.04 करोड़ लोग वे हैं जिनका 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया था। यानी उनके खुद के नाम या उनके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के नाम से मिलान नहीं हो पाया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ऐसे लोगों से दस्तावेज मांगे गए। सुनवाई घर के पास होने और परिवार के दूसरे सदस्यों को दस्तावेज लेकर सुनवाई पर भेजने का असर हुआ।

बीएलओ ने घर जाकर सुधारी विसंगतियां

इसके साथ ही तार्किक विसंगति वाले 2.22 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई घर जाकर बीएलओ ने की। इसमें मतदाता के नाम व पिता के नाम में गड़बड़ी और माता-पिता से उम्र में 15 साल से कम अंतर था। ऐसे में उनके भी बहुत कम नाम कटने की उम्मीद है। लगभग 97 प्रतिशत से अधिक नाम मतदाता सूची में बने रहने की संभावना है।

लाखों नए आवेदन और बदलाव

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरे गए हैं। मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 3.18 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं। इन स्थितियों में संभावना है कि 13.25 करोड़ से अधिक नाम फाइनल सूची में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-criticizes-nato-questions-us-commitment-amid-iran-conflict/152530

ट्रंप ने की NATO की कड़ी आलोचना, अमेरिका की प्रतिबद्धता पर उठाए सवाल

Related to this topic: