प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला का करेंगे शुभारंभ, जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का भी लेंगे जायजा
  • लखनऊ:CM योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को जारी निर्देश, सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में मिल जाए वेतन
  • लखनऊ: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी,फरवरी की तुलना में उन्हें मार्च महीने का बिल देना होगा कम
  • कानपुर: DM के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर में छापा मारा, स्वास्थ्य विभाग ने 1 हॉस्पिटल को सील कर 3 हॉस्पिटल को जारी किया नोटिस
  • अमेठी- खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरी को लेकर की बड़ी कार्रवाई,लाखों रूपए की कीमत के रंगीन कचरी को नष्ट कराते हुए 972 लीटर तेल ज़ब्त किए
  • कानपुर: नशीली दवाओं पर पुलिस सख्त, सरगना विनोद अग्रवाल पर किया कड़ा प्रहार, करीब साढ़े 9 करोड़ रुपये किए फ्रीज
  • दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को बरी किया
  • फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, केरल हाई कोर्ट ने 13 दिनों तक की लगाई रोक, आज फिल्म होनी थी रिलीज
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर और जापान यात्रा संपन्न, जापान के साथ 90 हजार करोड़ के MOU और सिंगापुर के साथ 60 हजार करोड़ के MOU साइन

यूपी के चार प्रस्ताव केन्द्र की इलेक्ट्रॉनिक्स...

यूपी के चार प्रस्ताव केन्द्र की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम में स्वीकृत

प्रदेश की चार परियोजनाओं को केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम में मंजूरी मिली है। इससे प्रदेश की देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण राज्यों में स्थिति और मजबूत हुई है।

यूपी के चार प्रस्ताव केन्द्र की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम में स्वीकृत

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चार परियोजनाओं को केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) में मंजूरी मिली है। इससे प्रदेश की देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण राज्यों में स्थिति और मजबूत हुई है।

ECMS योजना में स्वीकृत 22 प्रस्तावों में यूपी की 4 परियोजनाएं शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र सरकार की ईसीएमएस योजना के तीसरे चरण में यूपी के चार प्रस्तावों को मंजूरी मिलना इस बात का प्रमाण है। केंद्र सरकार की ईसीएमएस योजना में स्वीकृत 22 प्रस्तावों में अकेले यूपी की चार परियोजनाएं शामिल हैं।

देशभर में लगभग 33791 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना

केन्द्र द्वारा मंजूर यूपी की योजनाओं के तहत देशभर में लगभग 41863 करोड़ रुपये के निवेश और 33791 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना है जिसका सीधा लाभ यूपी की अर्थव्यवस्था और युवाओं को भी मिलेगा। ईसीएमएस के तहत प्रदेश में पीसीबी, डिस्प्ले मॉड्यूल, लीथियम ऑयन सेल और अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के निर्माण की इकाइयां स्थापित होंगी। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन मजबूत होगी और आयात पर निर्भरता कम होगी

प्रदेश में ECMS 2025 से निवेश के लिए तैयार हुआ अनुकूल माहौल

योगी सरकार द्वारा वर्ष 2017 में लागू की गई उप्र इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी-2025 ने निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रदेश आज देश का अग्रणी मोबाइल विनिर्माण का केंद्र बन चुका है। यहां देश के 55 प्रतिशत से अधिक स्मार्टफोन और 50 से 60 प्रतिशत मोबाइल कंपोनेंट्स का उत्पादन हो रहा है।

प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) सेक्टर से जुड़ी 200 से अधिक कंपनियां कार्यरत हैं। वीवो, ओप्पो, सैमसंग, लावा, हायर और एलजी जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ कई प्रमुख कंपोनेंट सप्लायर्स ने भी प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित की हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-tier-panchayat-elections-may-be-postponed-in-uttar-pradesh/104079

उत्तर प्रदेश में टल सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Related to this topic: