प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

27 जुलाई को जौनपुर जाएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

File Photo |

जौनपुर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. आनंदीबेन पटेल रेल मार्ग से जौनपुर पहुंचेंगी।

विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश 

रेलवे पुलिस मुख्यालय व पुलिस अधीक्षक रेलवे, प्रयागराज कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, राज्यपाल की प्रस्तावित रेल यात्रा को देखते हुए कानपुर, प्रयागराज और जौनपुर की जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और रेल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां

राज्यपाल 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेल मार्ग से आगमन को देखते हुए जौनपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी, ताकि राज्यपाल का दौरा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


ये भी पढ़ें- जौनपुर में बड़ा हादसा टला, गोमती नदी में बच्चों संग उतरी महिला को मछुआरों ने बचाया

Related to this topic: