प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

यूपी सरकार का वित्त और योजना विभागों के...

यूपी सरकार का वित्त और योजना विभागों के प्रबंधन के लिए CEGIS के साथ अनुबंध

पांच वर्षीय समझौता डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया और शासन सुधारों को सहयोग प्रदान करेगा।

यूपी सरकार का वित्त और योजना विभागों के प्रबंधन के लिए cegis के साथ अनुबंध

UP govt signs agreement with CEGIS to manage finance and planning departments |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों के बजट निर्माण और राजकोषीय प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार को CEGIS Foundatiom (सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस पांच वर्षीय साझेदारी का उद्देश्य तकनीकी और रणनीतिक सहायता के माध्यम से राज्य के वित्त और योजना विभागों को सुदृढ़ करना है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव, वित्त दीपक कुमार, और प्रमुख सचिव, योजना आलोक कुमार, तथा CEGIS की ओर से सीईओ ने विजय पिंगले ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग तीन प्रमुख क्षेत्रों बजट निर्माण और राजकोषीय प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एक वित्तीय विश्लेषण इकाई की स्थापना, योजना और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करना और मिशन कर्मयोगी के सिद्धांतों का उपयोग करते हुए अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर केंद्रित होगा।

यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, CEGIS के साथ यह सहयोग दशकों के शोध को क्रियान्वयन योग्य शासन सुधारों में बदलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारी नीतियां डेटा-सूचित और परिणाम-केंद्रित हों।

CEGIS के सह-संस्थापक और वैज्ञानिक निदेशक प्रो. कार्तिक मुरलीधरन ने कहा हमें उत्तर प्रदेश की शासन यात्रा में सहयोग करने का सम्मान प्राप्त हुआ है। हमारा कार्य मापने योग्य परिणामों और राज्य भर में सेवा वितरण में सुधार पर केंद्रित होगा। CEGIS एक गैर-लाभकारी संगठन है जो साक्ष्य और नवाचार के माध्यम से शासन में सुधार के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर कार्य करता है। सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करता है ताकि सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत किया जा सके, नीति क्रियान्वयन में सुधार हो, और नागरिकों के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त हों।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/toll-booths-at-the-delhi-border-will-be-temporarily-closed/101536

दिल्ली बार्डर पर लगे टोल बूथ अस्थायी तौर पर होंगे बंद

Related to this topic: