प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया...

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

UP News : उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी कैडर के...

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा |

UP News : उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी कैडर के 2022 बैच के सीधी भर्ती के आईएएस राही ने लंबे समय से राज्य में पोस्टिंग नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा। रिंकू सिंह ने अपने विस्तृत पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से न तो पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई गरिमापूर्ण कार्य सौंपा जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने अपने इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताया है।

आईएएस रिंकू सिंह ने ने अपने विस्तृत इस्तीफा पत्र में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है। बता दें, राही ने बताया कि SDM रहते हुए एक कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। हालांकि उन्हें वेतन मिलता रहा। 

रिंकू सिंह राही की प्रोफेशनल पृष्ठभूमि भी काफी उल्लेखनीय है। वर्ष 2009 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए एक बड़े घोटाले को उजागर करने के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह बच गए और बाद में उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी। बाद में वो आईएएस बने। हाल ही में शाहजहांपुर में वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान उनका उठक बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें अटैच कर दिया था। उसके बाद उन्हें कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई।

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह राही अकेले नहीं हैं। बहुत से ईमानदार अफसरों को साइडलाइन करके रखा गया है। राही ने अपने पत्र में यह भी कहा कि “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है, जिससे सक्षम और ईमानदार अफसरों को काम करने का मौका नहीं मिल पा रहा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mata-tekri-donation-boxes-yield-cash-forex/153230

Related to this topic: