उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) आशुतोष कुमार राय के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।
यूपी जल निगम के पूर्व सीजीएम के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज
एफआईआर के मुताबिक 2.23 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) आशुतोष कुमार राय के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम विभाग द्वारा गोपनीय जांच में 2.47 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चलने पर यह कार्रवाई की गई है। विजिलेंस की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक आशुतोष ने अपनी सेवा अवधि के दौरान सभी वैध स्रोतों से 2.23 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी। उन्होंने संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण में कुल 4.70 करोड़ रुपये व्यय किए।
इसे भी पढ़ेंः
संचार साथी ऐप पर विपक्ष का हंगामा, सरकार ने दी सफाई, जानें डिटेल्स
https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-uproar-over-sanchar-saathi-app/99657