उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में 1100 करोड़ के निवेश वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
यूपी में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की चार परियोजनाओं को मंजूरी, आयेगा 1100 करोड़ का निवेश
यूनिक आईडी जारी करने की मंजूरी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में 1100 करोड़ के निवेश वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग से जुड़ी चार नई परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की मंजूरी दी गई।
यूपीसीडा की बैठक में राज्य में प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं की समीक्षा कर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने के प्रयासों की समीक्षा की गई। इस बैठक में प्रदेश में करीब 1100 करोड़ के पूंजी निवेश का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
इन परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी होने से निवेश प्रस्तावों की धरातल पर उतरने की प्रक्रिया तेज होगी। स्वीकृत 4 परियोजनाएं वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ जिले से संबंधित हैं। वाराणसी में ओडब्ल्यूएम, मुरादाबाद में आरपी एंड संस तथा लखनऊ में एएमटी और रेसीप्रोकल की ओर से लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग इकाइयों की स्थापना प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से आधुनिक भंडारण और परिवहन संरचना के विकास के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कुल 45 परियोजनाओं को जी जा चुकी है मंजूरी
यूपीसीडा के अनुसार, उप्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स नीति 2022 और पीआईपी नीति के तहत अब तक कुल 45 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें लगभग 11610 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है। ये परियोजनाएं करीब 650 एकड़ भूमि पर विकसित होंगी।
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा कि जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है वे प्रदेश में संतुलित औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यूपीसीडा निवेश को न केवल आकर्षित कर रहा है, बल्कि उसे समयबद्ध रूप से धरातल पर उतार भी रहा है।
इसे भी पढ़ेंः
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की पहल विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान
https://www.primenewsnetwork.in/india/vbsa-to-be-created-by-merging-ugc-aicte-ncte/101357