प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रतिकात्मक तस्वीर |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

पहले शासन द्वारा जारी सूची में 26 अक्टूबर 2026 को केवल 'निर्बंधित अवकाश' (Restricted Holiday) की सूची में रखा गया था। लेकिन शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अब इसे संशोधित करते हुए पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंग राव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह अवकाश 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881' के अधीन लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लिख रहा विकास का नया अध्याय, वाराणसी दौरे से पहले बोले सीएम योगी

Related to this topic: