उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे की अग्रिम किस्त के रूप में ₹19,208 करोड़ जारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त का आभार व्यक्त किया।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में 19,208 करोड़ रुपए जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री और वितमंत्री को किया धन्यवाद
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का उत्तर प्रदेश को करों के बंटवारे (टैक्स डिवोल्यूशन) की अग्रिम किस्त के रूप में ₹19,208 करोड़ जारी किए जाने पर हार्दिक आभार। समय पर मिला यह सहयोग सहकारी संघवाद की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़: सीएम
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्य की वित्तीय क्षमता और सुदृढ़ होगी तथा विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के निर्माण और जनकल्याणकारी पहलों को नई गति मिलेगी। हम सभी मिलकर एक अधिक सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा से गूंजा यूपी, शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर