यूपी रेरा जल्द ‘रेरा 2.0’ ऐप लॉन्च करेगा, जिससे खरीदार बिल्डर और प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फ्लैट खरीददारों को बिल्डरों के फर्जी दावों और झूठे वायदों से बचाने के लिए Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority (यूपी रेरा) जल्द ही "रेरा 2.0" नाम से नया एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा। इस ऐप के जरिए अब कोई भी खरीददार घर खरीदने से पहले बिल्डर या रियल एस्टेट कंपनी की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेगा।
दिसंबर तक होगा लॉन्च
यूपी रेरा के चेयरमैन Sanjay Bhoosreddy ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ऐप इसी साल दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा। इससे घर खरीदने की प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। इसके जरिए अब कोई भी व्यक्ति घर खरीदने से पहले बिल्डर या रियल एस्टेट कंपनी की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेगा।
एआई और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। नई सुविधा के तहत खरीदार किसी भी प्रोजेक्ट या कंपनी के बारे में जरूरी जानकारी जैसे कितनी शिकायतें दर्ज हैं, प्रोजेक्ट में देरी का रिकॉर्ड, नियमों का पालन, आर्थिक स्थिति और अनुभव आसानी से जान सकेंगे। इससे नियम तोड़ने वाले बिल्डरों पर जल्दी कार्रवाई हो सकेगी और शिकायतों का निस्तारण तेजी से होगा।
प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल होगी उपलब्ध
यूपी रेरा के चेयरमैन ने बताया कि ऐप की लांचिंग के बाद घर खरीदने से पहले खरीददारों को सम्पत्ति का चुनाव करने में सही फैसला लेना आसान होगा। इसके अलावा, प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे जमीन का मालिकाना हक, मंजूरी, समय सीमा और फंड के इस्तेमाल का विवरण भी उपलब्ध रहेगा। इससे लोगों को बिना बिचौलिये के सही और पक्की जानकारी मिल सकेगी।
यह भी पढ़े: सपा ने आई-पीएसी से करार खत्म किया
https://www.primenewsnetwork.in/state/sp-ends-pact-with-i-pac-agency/183250