2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को दी रफ्तार, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर नियुक्तियों की तैयारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में भी खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेशभर के हजारों स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के पदों पर जल्द भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके तहत प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है।
4479 विद्यालयों में हजारों पद खाली
जानकारी के अनुसार प्रदेश के 4479 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक समेत कर्मचारियों के हजारों पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में भी बढ़ी हलचल
माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विभाग खाली पदों का विवरण जुटाने और भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।
23,213 पद बताए जा रहे रिक्त
सूत्रों के मुताबिक प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक और प्राथमिक स्तर के शिक्षकों समेत कुल 23,213 पद खाली बताए जा रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए विभाग स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है।
युवाओं को मिल सकती है बड़ी राहत
सरकार की इस तैयारी से लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया और पदों का विस्तृत ब्यौरा जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: नई दिल्ली में गुरुवार को 'ग्लोबल साउथ'...
https://www.primenewsnetwork.in/india/sanctions-cant-replace-dialogue-jaishankar/204715