प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

विधानसभा अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश 24,496.98 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित कर दिया गया।

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पास

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पास

विधानसभा अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश 24,496.98 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पारित कर दिया गया। 

अनुपूरक बजट पर विधान सभा में बुधवार को हुई चर्चा के बाद ध्वनिमत से इसे पास कर दिया गया। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया। हालांकि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने अनुपूरक बजट पर चर्चा की मांग की थी, जिसे अस्वीकार करते हुए अनुपूरक बजट पास कर दिया गया।

सत्र के अंतिम दिन दोनों सदनों में राज्य सरकार ने विधायी कार्य निपटाए। विधायी कार्यों के सम्पन्न होने के बाद विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। यह उप्र के 18वीं विधानसभा का तीसरा सत्र था। 

शुक्रवार 19 दिसंबर को विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरु हुआ था जिसमें 22 दिसंबर को प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया था। चार दिनों में विधान सभा की कार्यवाही 24.50 घंटे चली।

फरवरी माह में प्रस्तुत चालू वित्तीय वर्ष मूल बजट का आकार 8,08,726 करोड़ रुपये का था। सरकार ने 24,496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया था। मूल बजट और अनुपूरक को मिलाकर इस वित्तीय वर्ष के बजट का आकार 8,33,233.04 करोड़ रुपये का हो गया है। अनुपूरक बजट में प्रमुख क्षेत्रों के लिए आवंटन इस प्रकार है - (करोड़ रुपये में) - ऊर्जा - 5021, अवस्थापना औद्योगिक विकास - 4,874, स्वास्थ्य - 3923.10, नगर विकास-1758.58, प्राविधिक शिक्षा - 639.95, महिला कल्याण - 535, गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान - 400 करोड़।

इसे भी पढ़ेंः

हुमायूं कबीर बालीगंज विधानसभा सीट से अपने मामा को बनाएंगे उम्मीदवार

https://www.primenewsnetwork.in/india/humayun-kabir-to-nominate-uncle/102430

Related to this topic: