प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कहा - कई विभाग 50 फीसदी बजट भी खर्च नहीं  कर पाए

नेता विपक्ष लाल बिहारी ने अनुपूरक बजट के औचित्य पर उठाये सवाल

विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी ने अनुपूरक बजट के औचित्य पर उठाये सवाल। उन्नेहोंने कहा कि गृह, उद्योग समेत राज्य सरकार कई विभागों ने आवंटित बजट का 50 फीसदी भी खर्च नहीं किया है ।

नेता विपक्ष लाल बिहारी ने अनुपूरक बजट के औचित्य पर उठाये सवाल

लालबिहारी नेता विपक्ष उत्तर प्रदेश विधान परिषद |

नेता विपक्ष लाल बिहारी ने अनुपूरक बजट के औचित्य पर उठाये सवाल

कहा - कई विभाग अभी तक 50 फीसदी बजट भी खर्च नहीं  कर पाये

लखनऊ। 

विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी ने अनुपूरक बजट के औचित्य पर उठाये सवाल। लाल बिहारी ने कहा कि गृह, उद्योग समेत राज्य सरकार कई विभागों ने आवंटित बजट का 50 फीसदी भी खर्च नहीं किया है तो फिर से अनुपूरक बजट का प्रावधान क्यों ?

अनुपूरक बजट को लेकर विधान परिषद में सत्तापक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। नेता विरोधी दल लाल बिहारी ने बजट पर चर्चा कराने की मांग उठाते हुए कहा कि कई विभागों में 50 फीसदी भी बजट खर्च नहीं हुआ है और उसमें फिर से अनुपूरक बजट का प्रावधान करने की क्या जरूरत है ? अप्रैल से दिसंबर तक जब बजट नहीं खर्च हो पाया तो अगले दो महीने में क्या खर्च हो पाएगा ? 

नेता विपक्ष लाल बिहारी ने कहा कि उद्योग में 61 फीसदी, ऊर्जा में 58.92 फीसदी, गन्ना विकास में 52 फीसदी, गृह में 52 फीसदी, गृह, नागरिक उड्डयन आदि में भी 50 फीसदी से ज्यादा बजट अभी बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि, पर्यावरण, राजस्व आदि विभागों में पिछले साल का बजट 31 मार्च 2025 को सरेंडर कर दिया गया। दूसरी तरफ वित्तविहीन मानदेय व मदरसा शिक्षकों का मानदेय देने, चिकित्सा एरियर के भुगतान आदि में जरूरत के बाद भी बजट नहीं दिया गया। बजट सिर्फ इस खाते से उस खाते में किया जा रहा है। लाल विहारी ने सदन में बजट पर चर्चा की मांग की लेकिन विधान परिषद सभापति ने इसे अस्वीकार कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पास

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-supplementary-budget-pass/102444

Related to this topic: