उतर प्रदेश लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर जनपदों के एआरटीओ (प्रवर्तन) को गिट्टी, मोरंग के ओवरलोड वाहनों से अवैध रूप से वसूली कर पास कराने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।
लखनऊ रायबरेली, फतेहपुर के एआरटीओ सस्पेंड
ओवरलोड वाहनों से वसूली में संलिप्तता को लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई
एसटीएफ ने किया था ट्रकों को पास कराने के सिंडिकेट का खुलासा
लखनऊ।
उतर प्रदेश लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर जनपदों के एआरटीओ (प्रवर्तन) को गिट्टी, मोरंग के ओवरलोड वाहनों से अवैध रूप से वसूली कर पास कराने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसटीएफ द्वारा मौरंग, गिट्टी, बालू के ओवरलोड ट्रकों को रिश्वत लेकर अवैध रूप से पास कराने के खुलासे के बाद की गयी है।
लखनऊ के एआरटीओ राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के एआरटीओ अंबुज और फतेहपुर की एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा को मुख्यालय से संबद्ध कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच झांसी के उपपरिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर को सौंपी गई है।
मालूम हो कि एसटीएफ ने नवंबर माह में मौरंग, गिट्टी, बालू के ओवरलोड ट्रकों को रिश्वत लेकर पास कराने के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। मामले में लखनऊ के मड़ियांव, रायबरेली के मालगंज और उन्नाव में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। इसमें वाहनों को पास कराने के खेल में शामिल 25 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा गौतम, पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी, एआरटीओ रायचरेस्ली अंबुज, पीटीओ रेहाना एआरटीओ लखनऊ राजीव बंसल और दलाल विनोद को भी आरोपी बनाया गया था।
परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि नामजद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद से कार्यालय आना बंद कर दिया था। 48 दिन बाद परिवहन विभाग के विशेष सचिव केपी सिंह की ओर से जारी आदेश में लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के अंबुज और फतेहपुर की पुष्पांजलि मित्रा को निलंबित कर दिया गया है।
यूपी की परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने एसटीएफ जांच को देखते हुए लखनऊ के पीटीओ मनोज कुमार, रायबरेली की रेहाना बानी व फतेहपुर के अखिलेश चतुर्वेदी को बीते 29 नवंबर को निलंबित कर दिया था। सभी कार्यालय से संबद्ध किया गया था। इसके अलावा लखनऊ के प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनुजन्य के प्रवर्तन पाक्षिक इंद्रजीत सिंह, उन्नाव के ही प्रवर्तन सिपाही रणजीत कुमार व प्रदीप सिंह और रायबरेली के प्रवर्तन चालक नौशाद को भी निलंबित किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ेंः
चुनाव आयोग और टीएमसी के बीच बढ़ा टकराव, चुनाव आयोग का विरोध बना मुद्दा
https://www.primenewsnetwork.in/state/the-conflict-between-the-election-commission-and-the-tmc-escalates/103300