प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल होंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस

यूपी में शुरू होंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, एक ही कैंपस में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक पढ़ाई

उत्तर प्रदेश में छात्रों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।

यूपी में शुरू होंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय एक ही कैंपस में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक पढ़ाई

फाइल फोटो |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्रों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। स्कूलों के उच्चीकरण के लिए के लिए शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान कर दी गयी हैं।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) के निर्माण के लिए शासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

कई जिलों में निर्माण के आदेश जारी

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद, बहराइच, चंदौली, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, गाजियाबाद, कानपुर देहात, वाराणसी, कौशांबी, फर्रुखाबाद, अमेठी तथा उन्नाव सहित कई जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी किए गए हैं। इन विद्यालयों के निर्माण पर प्रत्येक परियोजना के लिए लगभग 23 से 28 करोड़ रुपये तक की लागत स्वीकृत की गई है और प्रथम किश्त के रूप में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि भी जारी कर दी गई है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय

मंत्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की स्थापना से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन विद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधन विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

तय समय में गुणवत्ता के साथ होगा निर्माण

इन विद्यालयों का निर्माण विभिन्न नामित कार्यदायी संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, कंसल्टेंसी एंड डिजाइन सर्विसेज (उ.प्र. जल निगम), उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम तथा आवास एवं विकास परिषद के माध्यम से कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, मानकों और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ship-carrying-135-lakh-metric-tonnes-of-crude-oil-reaches-mumbai/148802

सऊदी तेल लेकर टैंकर पहुंचा मुंबई, होर्मुज पार कर सुरक्षित पहुंची बड़ी खेप

Related to this topic: