प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज माघ मेला में 3800 बसों का संचालन करेगा..

प्रयागराज माघ मेला में 3800 बसों का संचालन करेगा यूपी परिवहन निगम

UP News : प्रयागराज में अगले माह से शुरू होने वाले माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस बार 3800 बसों का संचालन करेगा।

प्रयागराज माघ मेला में 3800 बसों का संचालन करेगा यूपी परिवहन निगम

प्रयागराज माघ मेला में 3800 बसों का संचालन करेगा यूपी परिवहन निगम |

UP News : प्रयागराज में अगले माह से शुरू होने वाले माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस बार 3800 बसों का संचालन करेगा। हर वर्ष संगम तट पर लगने वाला माघ मेला 03 जनवरी, 2026 से शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज में गंगा यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन धरा पर माघ माह में प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष माघ मेला की शुरुआत कि 03 जनवरी, 2026 से हो रही है। पिछले साल के दिव्य एवं अलौकिक महाकुंभ-2025 का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें लगभग 67 करोड़ लोगों ने स्नान का पुण्य लाभ लिया। अब माघ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस बार 3800 बसों का संचालन करेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि मकर संक्रांति मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के स्नान पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रहती है। इसके दृष्टिगत परिवहन निगम रिजर्व बसों की भी व्यवस्था कर रहा है। माघ मेला प्राधिकारी के मांग पर अतिरिक्त बसों को संबंधित क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति 18 जनवरी को मौनी अमावस्या एवं 23 जनवरी को बसंत पंचमी का महत्वपूर्ण शाही स्नान होगा। मेला की संपूर्ण अवधि 01 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक सामान्य दशा में 25 बसें तथा मुख्य पर्वों पर दो दिन पूर्व से एक दिन बाद तक 200 बसें शटल बसों के रूप में संचालित किए जाने हेतु रिजर्व रहेंगे।

गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें

परिवहन मंत्री ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बसों के संचालन हेतु बसों की संख्या का निर्धारण किया गया है। लखनऊ क्षेत्र से 500 बसों का संचालन किया जाएगा इसी प्रकार गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें, वाराणसी क्षेत्र से 430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें, प्रयागराज क्षेत्र से 550 बसें, चित्रकूट धाम से 330 बसें, झांसी क्षेत्र से 50 बसें, कानपुर क्षेत्र से 270 बसें, हरदोई क्षेत्र से 350 बसें एवं देवीपाटन क्षेत्र से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। 

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रयागराज क्षेत्र द्वारा माघ मेला 2026 में यात्रियों को उनके गंतव्य की सही जानकारी हेतु माघ मेला परिक्षेत्र में मुख्य मुख्य स्थान पर फ्लेक्स बोर्ड स्थापित कर बस उपलब्ध होने के स्थान की जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ व अन्य स्थलों से प्रयागराज के लिए जो बस में पहले से चल रही है उनका संचालन जारी रहेगा। माघ मेला क्षेत्र में हर वर्ष एक अस्थायी बस स्टेशन का निर्माण होता रहा है, इस वर्ष दो बस स्टेशन बनाए जा रहे हैं सभी बसों को चाकचौबंद करने और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pm-modi-spoke-with-the-prime-minister-of-new-zealand/102092

Related to this topic: