प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नोएडा के एडीएम चित्रकूट के सीडीओ बने

यूपी में दो आईएएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण। गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (भूमि/अधिग्रहण) राजेश कुमार, 2021 बैच को स्थानांतरित करते हुए चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

यूपी में दो आईएएस अफसरों का तबादला 

यूपी में दो आईएएस अफसरों का तबादला 

नोएडा के एडीएम चित्रकूट के सीडीओ बने

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण। गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (भूमि/अधिग्रहण) राजेश कुमार, 2021 बैच को स्थानांतरित करते हुए चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार का कुछ दिनों पूर्व पीसीएस संवर्ग से आईएएस में प्रमोशन हुआ है। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमृतपाल कौर  निजी कारणों से लंबी छुट्टी पर जा रही हैं।साथ ही प्रतीक्षारत आईएएस अनुष्का शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रतापगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 2023 बैच की अनुष्का शर्मा सीधी भर्ती की आईएएस अफसर हैं। नियुक्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ेंः

यूपी में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं एसआईआर के कारण टलीं

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-parishdiya-school-examination-postponed/98965

Related to this topic: