प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उपेंद्र कुशवाहा ने गृह मंत्री से की मुलाकात

'अब हमें उम्मीद है कि आगे कोई मुश्किल नहीं आएगी', गृह मंत्री से मुलाकात के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Assembly Election : उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि इस चर्चा के बाद अब हमें उम्मीद है कि आगे कोई मुश्किल नहीं आएगी और बिहार में एनडीए की सरकार ज़रूर बनेगी. हर तरह से एनडीए के सभी सहयोगी..

अब हमें उम्मीद है कि आगे कोई मुश्किल नहीं आएगी गृह मंत्री से मुलाकात के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा

'अब हमें उम्मीद है कि आगे कोई मुश्किल नहीं आएगी', गृह मंत्री से मुलाकात के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा |

Bihar Assembly Election : उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि इस चर्चा के बाद अब हमें उम्मीद है कि आगे कोई मुश्किल नहीं आएगी और बिहार में एनडीए की सरकार ज़रूर बनेगी. हर तरह से एनडीए के सभी सहयोगी दल तैयार हैं. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है. बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में सभी पार्टियां अपने गठबंधन के घटक दलों के साथ बात कर रही हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पटना में सुबह ही कहा था कि गठबंधन के कंटेक्स्ट में कुछ इश्यू है, जिस पर विमर्श की जरुरत है. इसी विमर्श के लिए हम और नित्यानंद राय जी माननीय गृह मंत्री जी के यहां जा रहे हैं. इसके बाद हमलोग आए, माननीय गृह मंत्री (अमित शाह) जी के साथ मुलाकात हुई. उस इश्यू पर विमर्श हुआ और विमर्श के उपरांत अब हम उम्मीद करते हैं कि कोई कठिनाई आगे नहीं होगी. NDA की सरकार निश्चित रुप से बनेगी. हर तरह से NDA के घटक दलों के सभी लोग तैयार हैं.

'गठबंधन के संदर्भ में कुछ मुद्दे हैं'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने गृह मंत्री से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा हुई. सुबह ही मैंने कहा था कि गठबंधन के संदर्भ में कुछ मुद्दे हैं, जिन पर विमर्श की जरूरत है. इसी विमर्श के लिए मैं और नित्यानंद राय गृह मंत्री से मिले थे. अब उम्मीद है कि कोई कठिनाई आगे नहीं होगी. एनडीए की जीत सुनिश्चित है और सभी दल एकजुट होकर बिहार के लिए काम करेंगे. अब सबकुछ ठीक है. बिहार में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इस पर जल्द ही एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक घोषणा की जाएगी. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jdu-announced-the-list-of-57-candidates-know-who-got-the-ticket/94095

 

Related to this topic: