प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UGC बिल के विरोध में सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज

छपरा में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज, हजारों लोगों ने निकाला विरोध मार्च

सारण के छपरा में यूजीसी और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन से मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

छपरा में ugc बिल के विरोध में सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज हजारों लोगों ने निकाला विरोध मार्च

Upper caste protest in Saran against UGC and reservation rules, march in Chapra |

सारण (बिहार)। सारण में यूजीसी रोलबैक को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन से हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध मार्च निकालते हुए छपरा की प्रमुख सड़कों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरक्षण और यूजीसी-एससी/एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर छपरा में एक बार फिर घमासान मच गया है, जिसके चलते सड़कों पर उतरे स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली।

कानून वापस न लेने पर पूरे देश में बड़े आंदोलन और चुनावी परिणाम भुगतने की चेतावनी

इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून स्वर्ण समाज के लिए एक काला कानून है और सरकार इसे जल्द से जल्द वापस ले, अन्यथा पूरे भारत में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और भाजपा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस यूजीसी बिल के कई नियम स्वर्ण समाज के विरोध में हैं, जिससे स्वर्ण समाज के बच्चों के भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा।

स्वर्ण समाज में उबाल, सरकार से कानून और आरक्षण पर पुनर्विचार की मांग

विरोध मार्च में शामिल लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार एससी-एसटी कानून और आरक्षण पर एक बार फिर विचार करे, अन्यथा 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को स्वर्ण समाज सबक सिखाएगा। गौरतलब है कि यूजीसी बिल को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है, क्योंकि इसके कुछ ऐसे नियम हैं जिनके चलते आने वाले समय में स्वर्ण समाज के बच्चों का भविष्य काफी कठिन हो जाएगा। इसी बात को लेकर पूरे स्वर्ण समाज में भारी उबाल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली के गोपद नदी में बकरियां चराने गई 13 वर्षीय बालिका तेज बहाव में बही, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Related to this topic: