प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रतलाम में कथित गोमांस मिलने पर बवाल, लोगों ने...

रतलाम में कथित गोमांस मिलने पर बवाल, लोगों ने पकड़ा आरोपी तस्कर

यहां स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कुछ हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने एक युवक के पास कथित रूप से गोमांस होने का दावा किया।

रतलाम में कथित गोमांस मिलने पर बवाल लोगों ने पकड़ा आरोपी तस्कर

Uproar in Ratlam after alleged beef seizure, youth arrested for smuggling |

रतलाम। यहां स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कुछ हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने एक युवक के पास कथित रूप से गोमांस होने का दावा किया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति बिगड़ती चली गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक से मांस लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया। लोगों का आरोप है कि बाइक के माध्यम से गोमांस की अवैध तस्करी की जा रही थी। आरोप लगते ही भीड़ उग्र हो गई और युवक के साथ मारपीट की गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हालात को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद किए गए मांस की जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किस प्रकार का मांस है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। वहीं, कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और जांच पूरी होने तक संयम बरता जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mass-surya-namaskar-organised-across-the-state-on-swami-vivekananda-jayanti/104621

स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेश भर में आयोजित हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

Related to this topic: