प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपीएसआरटीसी प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए...

यूपीएसआरटीसी प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चलाएगा स्लीपर बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए स्लीपर बसें चलायेगा। यह फैसला यात्रियों के बीच सर्वे के आधार पर लिया गया है।

यूपीएसआरटीसी प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चलाएगा स्लीपर बसें

UPSRTC will run sleeper buses from Prayagraj to New Delhi |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए स्लीपर बसें चलायेगा। यह फैसला यात्रियों के बीच सर्वे के आधार पर लिया गया है। प्रयागराज वासियों के लिए अब लंबी दूरी की यात्रा में आरामदायक सफर की चाहत रखने वाले यात्रियों की मांग अब पूरी होने वाली है। यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए परिवहन निगम ने सर्वे कराया था, जिसमें 99 प्रतिशत यात्रियों ने स्लीपर बसों की मांग की थी। इस सर्वे का पहला चरण बस अड्डों पर पूरा हो चुका है और रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

नई दिल्ली के लिए स्लीपर बसों की आई सर्वाधिक मांग

सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली के लिए स्लीपर बसों की सर्वाधिक मांग सामने आई है। परिवहन निगम बसें खरीदने के बजाय निजी आपरेटरों से अनुबंध के आधार पर ये बसें चलाएगा। अनुबंधित बसें नए साल से ही सेवा में शामिल हो जाएंगी। फिलहाल प्रयागराज से चार निजी बस संचालक नई दिल्ली के लिए स्लीपर बसें चला रहे हैं, जिनमें सामान्य दिनों में करीब 200 यात्री सफर करते हैं। ये बसें कानपुर, लखनऊ, आगरा एक्सप्रेस वे और आगरा-नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते चलती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया की यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए अनुबंध प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । जल्द ही नई दिल्ली के लिए आरामदायक स्लीपर बसें उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और सरकारी बसों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-mother-becomes-a-special-teacher-for-her-son-who-suffers-from-autism/102502

ऑटिज्म से जूझ रहे बेटे के लिए मां खुद बनी 'स्पेशल टीचर'

Related to this topic: