प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

उत्तर प्रदेश: क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष; मासूम समेत दो घायल

मंगलवार शाम को क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का विवाद बना हिंसक संघर्ष मासूम समेत दो घायल

मुगलसराय, (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में मंगलवार शाम को क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना में ढाई वर्षीय मासूम समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

परवीन बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर

व्यासपुर निवासी परवीन बानो पत्नी मोहम्मद निजाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुहैल गांव के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 घटना के समय घर में नहीं था कोई पुरुष सदस्य

पीड़िता का कहना है कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था. इसी बीच हुई मारपीट में ढाई वर्षीय अलतमस गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तारा नामक महिला को भी चोटें आईं, परिजनों ने दोनों घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर को सौंपी गई है.

शिव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शिव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो वार्निंग

Related to this topic: