प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरी के जेवरात-तमंचा व अपाचे बाइक बरामद

उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली

छपिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश तिलकराम उर्फ झिन्कू को गिरफ्तार किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार बदमाश |

गोण्डा। छपिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश तिलकराम उर्फ झिन्कू को गिरफ्तार किया गया। बिरहीपुर बाग के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, ₹17,100 नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने छपिया समेत खोड़ारे और कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज चार मामलों का अनावरण किया है।

इसे भी पढ़ेंः  मायावती ने UP में नौकरी की योजना का किया स्वागत, आरक्षित पदों और 69,000 शिक्षकों की भर्ती पर कार्रवाई की मांग

Related to this topic: