प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिकायत के बाद भी नहीं लगाया नया ट्रांसफार्मर

उत्तर प्रदेश: एक महीने से बिजली गुल; ग्रामीणों ने SDO का किया घेराव

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। इससे घरों में पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद पड़े हैं।

उत्तर प्रदेश एक महीने से बिजली गुल ग्रामीणों ने sdo का किया घेराव

बिजली की समस्या बताते ग्रामीण |

जसवंतनगर।  ग्राम धनुआं में पिछले करीब एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकजुट होकर जसवंतनगर बिजलीघर पहुंचकर एसडीओ का घेराव किया और जमकर नाराजगी जताई।

शिकायत के बाद भी नहीं लगाया नया ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर काफी समय पहले खराब हो गया था। इसके बाद से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। इससे घरों में पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित जेई ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना समय से बिजलीघर के अधिकारियों को नहीं दी। इसी लापरवाही के कारण समस्या लंबी खिंचती चली गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।बिजलीघर पहुंच ग्रामीणों ने एसडीओ के सामने अपनी समस्या रखते हुए तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। साथ ही पूरे मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसडीओ ने ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ेंः   उत्तर प्रदेश: फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: