प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

उत्तरप्रदेश: मोतीगंज में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

12/13 अक्टूबर की रात कहोबा-डुमरियाडीह मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद 22/23 अक्टूबर की रात ग्राम कुंदुरखी में देशी शराब की दुकान और दो घरों को निशाना बनाया गया।

उत्तरप्रदेश मोतीगंज में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा एक गिरफ्तार लाखों का सामान बरामद

कार्रवाई का विवरण देते पुलिस अधिकारी |

गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र में शराब की दुकानों और दो घरों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। आरोपी के कब्जे से आभूषण, नकदी, शराब और चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद हुए हैं। एक मोटरसाइकिल भी सीज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 12/13 अक्टूबर की रात कहोबा-डुमरियाडीह मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद 22/23 अक्टूबर की रात ग्राम कुंदुरखी में देशी शराब की दुकान और दो घरों को निशाना बनाया गया। तीनों घटनाओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध मोटरसाइकिल से कुंदुरखी की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने चैनवापुर के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कुमार मिश्रा पुत्र भानु प्रताप मिश्रा, निवासी ग्राम मानपुर करोहामान, थाना मनकापुर, गोण्डा के रूप में हुई है। उसके साथ एक विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

आभूषण और नकदी बरामद

पुलिस ने दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, 30,600 रुपये नकद, देशी शराब के 23 टेट्रा पैक, एक लोहे का सब्बल और पेचकस बरामद किया। बजाज CT-100 मोटरसाइकिल संख्या UP 43 AV 7582 को आवश्यक वाहन अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

पूछताछ में चोरी की घटनाएं स्वीकारने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अभिषेक तिवारी, कल्लू सोनकर और एक किशोर के साथ मिलकर तीनों घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पहली घटना में अंग्रेजी शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर शराब और नकदी चोरी की गई थी। इसके बाद कुंदुरखी में दो घरों और देशी शराब की दुकान में चोरी की गई। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली गई थी।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्ता, उपनिरीक्षक रविन्द्र तिवारी, उपनिरीक्षक रोहित रनवीर, हेड कांस्टेबल रूपेश सिंह, लक्ष्मीकान्त कन्नौजिया तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव द्वितीय, राजकुमार, मोहम्मद तस्लीम और आदित्य कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ेंः  'बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्रेम क्यों?' योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर निशाना

Related to this topic: