प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जिला योजना समितियों के चुनाव की तैयारी

उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी, 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना

उत्तराखंड के हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा। 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू।

उत्तराखंड में जिला योजना समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना

फाइल फोटो |

देहरादून (उत्तराखंड)। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरिद्वार जिला पंचायत के सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अन्य जनपदों में निर्धारित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से जिला योजना समितियों के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन कराया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक का पूरा शेड्यूल

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन किया गया। 13 अक्टूबर सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर, 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान तथा दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।

जिलाधिकारियों को निर्देश जारी, पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में सार्वजनिक सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक सूचना की प्रतियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगरीय निकायों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि अधिसूचना जारी होने की तिथि से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें: चंपावत: नवरात्रि पर टनकपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए 5 नमूने

Related to this topic: