पुलिस की एक विशेष टीम ने मंगलवार को रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 60 लाख रुपये क़ीमत की कोडीन युक्त कफ सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की है।
60 लाख का कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद
दो हिरासत में, 30 हजार शीशियां मिलीं
वाराणसी। स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम ने मंगलवार को रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद क्षेत्र स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर लगभग 60 लाख रुपये क़ीमत की कोडीन युक्त कफ सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दो लोगों का हिरासत में लेकर पूछताछ की जी रही है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) टी. सरवन ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में यह गोदाम मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी मनोज कुमार यादव का बताया जाता है। चार्जिंग स्टैंड की आड़ में यह गोदाम संचालित किया जा रहा था।
डीसीपी ने बताया कि मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे इस जगह क़ी देखरेख करते थे।
इसे भी पढ़ेंः
गंगा सागर मेला की तैयारी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अहम बैठक
https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-holds-key-meeting-for-ganga-sagar-mela/100627