वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को उन्हें केरल कांग्रेस के विधायक दल का नेता घोषित किया है।
तिरुवनंतपुरम (केरल)। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को उन्हें केरल कांग्रेस के विधायक दल का नेता घोषित किया है। यह फैसला एक हफ़्ते से ज़्यादा समय तक चली गहन चर्चाओं के बाद लिया गया। इस दौरान केरल के पार्टी नेता लगातार दिल्ली आते-जाते रहे।
कड़े मुकाबले के बाद थमी मुख्यमंत्री पद की होड़
मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं अब पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में चल रही होड़ अब समाप्त हो गया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। बता दें कि 2026 के केरल विधानसभा चुनावों में यूडीएफ की निर्णायक जीत से पहले सतीशन केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती थीं।
सतीशन का मजबूत राजनीतिक सफर
केरल के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कांग्रेस केरल कमेटी आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सतीशन ने परवूर विधानसभा क्षेत्र से 2026 का केरल विधानसभा चुनाव जीता और लगातार छठी बार विधायक बने। सतीशन को 78,658 वोट मिले और उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार ईटी टैसन मास्टर को 20,600 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने 2001 में पहली बार यह सीट जीती थी और तब से वे 25 वर्षों से परवूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (एएनआई)
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/deadly-blast-at-firecracker-factory-in-tonk-kalan-several-feared-dead/204623
टोंक कलां पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, करीब 10 लोगों के मरने की आशंका