ग्वालियर।शहर में लग्जरी कार से स्टंट और हाईवे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि...
ग्वालियर।शहर में लग्जरी कार से स्टंट और हाईवे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट कर रहे थे और कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायरिंग भी की गई।
पुलिस हरकत में आई
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस आसपास के होटल-ढाबों और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
जश्न मना रहे थे
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवकों ने हाल ही में लग्जरी कार खरीदी थी और उसी का जश्न मनाते हुए यह खतरनाक हरकत की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इस तरह की हरकतें सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101