प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के कार्यों..

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के कार्यों की वीडियोग्राफी

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के आला पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि...

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के कार्यों की वीडियोग्राफी

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों के कार्यों की वीडियोग्राफी |

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के आला पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि उसके आदेश के अनुसार केंद्रीय बलों के जत्थे द्वारा रुट मार्च करते वक्त या निगरानी के वक्त दो जवानों के साथ बॉडी कैमरा रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, राज्य में पहली मार्च को ही केंद्रीय बलों की 240 कंपनी आ गई थी। बाद में केंद्रीय बल की और 240 कंपनी आ गई। केंद्रीय बलो को कलकत्ता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात कर दिया गया है। बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों के इलाकों में केंद्रीय बलों के ज्यादा संख्या मं जवानों को तैनात किया गया है। उनसे रूट मार्च भी कराया जा रहा है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर अति संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 

अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग के निर्देश को देखते हुए नाकेबंदी और वागनों की चेंकिंग के दौरान वीडियोग्राफी करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार से इसका और केंद्रीय बलों के जवानों के साथ बॉडी कैमरा का इंतजाम पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/president-to-visit-ram-lalla-vehicle-entry-closed/149950

Related to this topic: