प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मंदिर जाने निकले ग्रामीण का शव नदी में मिला

मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले ग्रामीण का नदी में मिला शव

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 45 वर्षीय ग्रामीण का शव स्टेट हाईवे-22 पर स्थित शेढ़ नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले ग्रामीण का नदी में मिला शव

Villager Who Left for Temple Found Dead in River |

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 45 वर्षीय ग्रामीण का शव स्टेट हाईवे-22 पर स्थित शेढ़ नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ठेमी थाना पुलिस की डायल-112 टीम को सूचना मिली कि स्टेट हाईवे-22 पर बेलखेड़ी के पास शेढ़ नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने की मृतक की पहचान

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सूरवारी गांव का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अमित विश्वकर्मा के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, अमित सुबह अपनी मोटरसाइकिल से पहले दुकान और फिर दादा महाराज मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें नदी में शव मिलने की जानकारी मिली।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मर्ग की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अमित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

ये भी पढ़ें: दीपावली की रात पुलिस चौकी के पास से 24 भेड़-बकरियां चोरी

Related to this topic: