प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दरार की अटकलों पर बड़ा बयान

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी में दरार की अटकलों पर विनय रतन सिंह का बड़ा बयान

सहारनपुर में विनय रतन सिंह ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी में दरार की अटकलों को खारिज करते हुए संगठन को मजबूत बताया।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी में दरार की अटकलों पर विनय रतन सिंह का बड़ा बयान

Vinay Ratan Singh's major statement regarding speculations of a rift between the Bhim Army and the Azad Samaj Party |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर पहुंचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने संगठन और आजाद समाज पार्टी को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी एक परिवार की तरह हैं और परिवार में छोटी-मोटी मतभेद की बातें होना स्वाभाविक है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “चार बर्तन एक साथ होंगे तो खड़केंगे भी”, लेकिन इससे संगठन की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी को बताया एक परिवार

विनय रतन सिंह ने कहा कि उनके लिए संगठन के पुराने और संघर्ष के दिनों के साथी सबसे पहले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से उनकी चंद्रशेखर आजाद से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन संगठन को कमजोर करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और भारत एकता मिशन सामाजिक बदलाव के अपने मिशन पर लगातार काम करते रहेंगे। सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार खतरा बना रहता है और इसी कारण वह प्रशासन से सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना था कि यदि समाज और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सुरक्षा दी जा सकती है तो उन्हें भी पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए।

2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विनय रतन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी और संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों से भी एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने सत्ता परिवर्तन यात्रा को भी जारी रखने की बात कही और कहा कि आने वाले समय में इसका दूसरा चरण शुरू होगा।

यह भी पढ़ेंः बिजली पोल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Related to this topic: