प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दूसरे चरण के मतदान में भारी बवाल

बंगाल मतदान में हिंसा की आंच: कई इलाकों में झड़प, बूथ एजेंटों पर हमले के आरोप

पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच खानकुल विधानसभा क्षेत्र में BJP और TMC के पोलिंग एजेंटों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई।

बंगाल मतदान में हिंसा की आंच कई इलाकों में झड़प बूथ एजेंटों पर हमले के आरोप

Violent Clashes Erupt Between BJP and TMC Workers amid voting |

हुगली (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच, खानकुल विधानसभा क्षेत्र के रामचन्द्रपुर आदर्श विद्याभवन मतदान केंद्र के बूथ नंबर 147 और 148 पर BJP और TMC के पोलिंग एजेंटों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई। CRPF की सब-इंस्पेक्टर उषा ने इसे एक छोटी घटना बताते हुए कहा कि अन्य इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा यहां CRPF की महिला बटालियन (240वीं बटालियन) तैनात है।

नदिया के हात्रा बाज़ार में भी हिंसा, TMC और ISF कार्यकर्ता आमने-सामने

इस घटना के अलावा, पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों से भी झड़प और हिंसा की कई अन्य खबरें सामने आई हैं। नदिया जिले के हात्रा बाज़ार इलाके में स्थित प्राइमरी हाई स्कूल के पास सुबह एक हिंसक झड़प हो गई। हात्रा बाज़ार प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है, जहाँ कथित तौर पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और ISF के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया।

कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया मतदाताओं और एजेंटों को डराने का आरोप

छापरा पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापरा (82) से कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ खान ने आरोप लगाया कि TMC के समर्थक और नेता पूरे इलाके में मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के बूथ एजेंटों को मतदान केंद्र में घुसने नहीं दिया गया। उन्हें उनके घरों पर जाकर धमकाया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि कोई भी कांग्रेस की मदद न करे। आसिफ खान ने कहा कि वह इस घटना के संबंध में चुनाव अधिकारियों से औपचारिक शिकायत करने की योजना बना रहे हैं।

BJP सांसद का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने बूथ एजेंट से की मारपीट

इस बीच, भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया है कि नदिया-छापरा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के एक बूथ एजेंट के साथ मारपीट की। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस कथित हमले को लेकर भाजपा सांसद ने कहा , "छापरा एक अल्पसंख्यक-बहुल इलाका है। यहां TMC की शह पर गुंडागर्दी होती है। TMC नहीं चाहती कि इस विधानसभा क्षेत्र में BJP का कोई भी बूथ एजेंट मौजूद रहे। हम इस घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।"

BJP एजेंट पर लोहे की रॉड से वार, अस्पताल में भर्ती

मतदान के दिन सुबह करीब 5:30 बजे, हात्रा पंचायत के अंतर्गत आने वाले बूथ नंबर 53 पर तैनात BJP के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड और हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। उनके सिर पर छह टाँके लगे हैं।

राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर सवाल

सरकार ने आगे आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं और बूथ-स्तर के पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि पार्टी को इस क्षेत्र में अपने चुनावी कर्तव्य निभाने से रोका जा सके। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की भी माँग की है। साथ ही अधिकारियों से ग्राउंड पर मौजूद राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/west-asia-crisis-slows-india-auto-growth/180813

खाड़ी संकट के कारण यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि दर में भारी गिरावट की आशंका

Related to this topic: