उत्तर प्रदेश पुलिस का नारा है—आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। लेकिन झांसी से सामने आया एक वायरल वीडियो इस दावे पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।
झांसी: उत्तर प्रदेश पुलिस का नारा है—"आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प"। लेकिन झांसी से सामने आया एक वायरल वीडियो इस दावे पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के चौकी इंचार्ज हरि कृष्ण के कथित रूप से शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है।
टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाने का दावा
बताया जा रहा है कि नैनागढ़ चौकी के चौकी इंचार्ज हरि कृष्ण कथित रूप से शराब के नशे में टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाते और गिरते-पड़ते दिखाई दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो के बाद उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
(एएनआई)
यह भी पढ़े: इराक में अमेरिका-सऊदी हमले, आईआरजीसी के 4 सदस्य ढेर: ईरानी मीडिया