प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव..

उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव, महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

MP News :  उज्जैन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव..

उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन पहुंचे विराट कोहली और कुलदीप यादव |

MP News :  उज्जैन। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कुलदीप यादव आध्यात्मिक यात्रा पर निकले। दोनों खिलाड़ी शनिवार तड़के उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

त्रिपुंड लगाया

मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ दोनों खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल के समक्ष त्रिपुंड (तिलक) लगाया और अलौकिक भस्म आरती में सहभागिता निभाई। इसके बाद विराट कोहली और कुलदीप यादव नंदी हॉल में बैठकर ध्यान करते हुए नजर आए। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ ने दोनों खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

आगामी मैच लिये लिया आशीर्वाद

बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर खिलाड़ियों ने टीम के आगामी मैच के लिए आशीर्वाद मांगा। दर्शन के समय दोनों बेहद शांत और आध्यात्मिक वातावरण में लीन दिखाई दिए।

रविवार को दोनों देशों के बीच मुकाबला

गौरतलब है कि भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से पहले खिलाड़ियों की यह धार्मिक यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-several-development-projects-from-malda-town/105264


 

Related to this topic: