उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रकाशन 28 मार्च को होगा। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा बढ़ा दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रकाशन 28 मार्च को होगा। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा बढ़ा दिया है। मंगलवार को जारी होने वाली लिस्ट की तारीख को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दूसरी बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य कार्यवाही 27 मार्च तक होगी।
8 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सात से 20 फरवरी के बीच दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व ऐसे मामलों समेत अन्य दस्तावेजी कार्य किया जाएगा। आगामी 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हें मूल सूची में समाहित करने के साथ मतदान केंद्रों व स्थलों का निर्धारण किया जाएगा। वहीं, 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, स्टेट वोटर नंबर का आवंटन आदि काम किए जाएंगे। इसके बाद 28 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जा सकें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/another-hindu-youth-killed-in-bangladesh-seventh-murder-in-18-days/103967
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की मौत, 18 दिनों में सातवीं हत्या