प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिग्विजय सिंह की शिकायत पर उठाए सवाल

नरेला में वोटर लिस्ट विवाद, मतदाताओं ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को दी चुनौती

नरेला के मतदाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला द्वारा की गई शिकायतों को चुनौती दिया है।

नरेला में वोटर लिस्ट विवाद मतदाताओं ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को दी चुनौती

Voters Challenge Digvijaya Singh’s Claims in Narela Row |

भोपाल। राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच एक नया मोड़ आया है। नरेला के मतदाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला द्वारा की गई शिकायतों को चुनौती देते हुए निर्वाचन कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

काउंटर एफिडेविट दायर की

मतदाताओं ने चुनाव आयोग के समक्ष एक जवाबी हलफनामा (Counter Affidavit) पेश किया है। इसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह की शिकायत को निराधार और गलत बताया है। हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने नरेला क्षेत्र की मतदाता सूची और कुछ मतदाताओं की वैधता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि राजनीतिक लाभ के लिए असली मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारियों को बताया कि पिछले स्तर की जांच में सभी मतदाता सही पाए गए थे। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि किसी भी निर्दोष मतदाता का नाम सूची से न कटे।

यह है पूरा मामला

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और स्थानीय नेता मनोज शुक्ला ने नरेला क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में, आज क्षेत्र के नागरिकों और वकीलों के एक समूह ने निर्वाचन कार्यालय पहुँचकर दस्तावेजी सबूतों के साथ अपनी बात रखी। उनका कहना है कि वे इसी क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं और उनके खिलाफ की गई शिकायतें राजनीति से प्रेरित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे बाहरी दबाव में आए बिना केवल तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-to-inspect-site-personally-before-final-verdict/149779

भोजशाला मामले में सुनवाई से पहले परिसर का निरीक्षण करेंगे हाई कोर्ट जज

Related to this topic: