प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

10 साल बाद राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर..

10 साल बाद राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर मतदान..शाम को नतीजे

Omar Abdullah on Congress : जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 57 सदस्यों का समर्थन है. ऐसे में क्लीन स्वीप की उम्मीद की जा रही है..

10 साल बाद राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर मतदानशाम को नतीजे

10 साल बाद राज्यसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर मतदान..शाम को नतीजे |

Omar Abdullah on Congress : जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 57 सदस्यों का समर्थन है. ऐसे में क्लीन स्वीप की उम्मीद की जा रही है. बीजेपी को चौथी सीट पर जीत की उम्मीद है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एआईपी के शेख खुर्शीत और आम आदमी पार्टी के जेल में बंद विधायक मेहराज मलिक के वोट काफी अहम होंगे. यही फैसला करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 28 सदस्य हैं. बीजेपी के पास भी 28 सदस्य हैं. 

जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि सज्जाद लोन नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार वोट करेंगे. आवामी इतेहाद पार्टी के विधायक शेख खुर्शीद ने कहा कि वे नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट करेंगे. अगर बीजेपी को दूर रखना है तो मतदान करना जरूरी है. इससे बीजेपी को जीतना मुश्किल होगा. 
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांगेस की गठबंधन सरकार है. ऐसे में दो सीटें सुरक्षित हैं. बची हुई दो सीटों के लिए अधिसूचना जारी हुई है. समीकरणों को देखें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है. 

'कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंतर' 

विधायकों की बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस की अपनी प्रक्रिया है. उनकी पार्टी और हमारी पार्टी में अंतर है. यहां उनके नेतृत्व को अपने आलाकमान के इशारे का इंतजार करना पड़ता है. हम अपने फैसले यहीं लेते हैं. यह कोई नई बात नहीं है और किसी को भी इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह सत्र अन्य सत्रों से अलग है क्योंकि 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं. इस बैठक का महत्व इसलिए बढ़ गया क्योंकि इसमें चारों सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस की बात करें तो इमरान नबी दार, चौधरी मुहम्मद रजवान, सजाद किचलू, शम्मी ओबेरॉय उम्मीदवार है. बीजेपी की बात करें तो सतपाल शर्मा, राकेश महाजन, डॉ. अली मोहम्मद मीर उम्मीदवार है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-will-keep-those-who-practice-jungle-raj-away-says-pm-modi-in-samastipur/95182
 

Related to this topic: