प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आग का गोला बनी वैगनआर कार

रतलाम में रोड पर दौड़ती कार में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रतलाम जिले से एक बेहद डरावनी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर दौड़ती एक वैगनआर (WagonR) कार अचानक आग का गोला बन गई।

रतलाम में रोड पर दौड़ती कार में अचानक लगी भीषण आग ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

WagonR Catches Fire on Road in Ratlam, One Injured |

रतलाम (मध्य प्रदेश)। रतलाम जिले से एक बेहद डरावनी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर दौड़ती एक वैगनआर (WagonR) कार अचानक आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। गनीमत यह रही कि कार चला रहे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति इस आग की चपेट में आने से झुलस गया है।

कार सामान्य रफ्तार में थी, तभी हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र के रीछा इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ। उस समय मारुति वैगनआर कार सड़क पर सामान्य रफ्तार से चल रही थी कि अचानक उसके बोनट से तेजी से धुआं निकलने लगा। कार के बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और गाड़ी को बिना वक्त गंवाए सड़क के किनारे रोक दिया। ड्राइवर तो तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।

एक यात्री झुलसा, वाहन जलकर हुआ खाक

हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे। जहां ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, कार में बैठा दूसरा व्यक्ति आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर लोहे के कंकाल में तब्दील हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क के दोनों ओर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

Related to this topic: