प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी

नर्मदा के तटीय इलाकों में भरा पानी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

डिंडौरी में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक दिन की स्कूल छुट्टी घोषित की है।

नर्मदा के तटीय इलाकों में भरा पानी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

नर्मदा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी |

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही जिला मुख्यालय के आसपास स्थित छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं नर्मदा नदी के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नर्मदा के तटीय इलाकों में स्थित कई मंदिर और अन्य स्थान बाढ़ के पानी की चपेट में आ चुके हैं।

बाढ़ की स्थिति और लोगों की सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बढ़ते जलस्तर और लगातार जारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नर्मदा तटीय क्षेत्रों का मुआयना कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति और लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

स्टूडेंट्स को स्कूल पहुंचने के दौरान करना पड़ रहा जोखिम का सामना

वहीं, लगातार बारिश के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर डिंडौरी अंजू पवन भदौरिया ने आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रशासन के इस निर्णय को छात्र हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर नदी-नालों के उफान पर होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के दौरान जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

हालांकि छुट्टी के दौरान स्कूलों में पदस्थ शिक्षक एवं अन्य शैक्षणिक स्टाफ अपने स्कूल पहुंचकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। यानी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों के लिए विभागीय जिम्मेदारियां जारी रहेंगी। मौसम विशेषज्ञों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल बारिश से तत्काल राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी। लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने लोगों से भी सावधानी बरतने और उफनते नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील की है।  

ये भी पढ़ें- भगवान राम के नाम दान जमीन पर कब्जे का आरोप, हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट की तैयारी
 

Related to this topic: