प्रतापगढ़ में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों और खलिहानों में काटकर रखी गई धान की फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है।
Prime News Network
2026-10-30 13:25:05
चक्रवात 'अर्णब' के संभावित प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
2026-10-28 15:33:40
पीलीभीत में 28 से 30 अक्टूबर के बीच गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 29 और 30 अक्टूबर को तेज हवाएं चल सकती हैं।
2026-10-28 13:15:22
गोंडा के तरबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायनपुर के राजाराम पुरवा मजरे में लगातार बारिश के बीच रविवार को पुराने पंचायत भवन की दीवार अचानक गिर गई।
2026-09-27 15:11:21
ओडिशा के मयूरभंज में गंगाहर नदी का तटबंध टूटने से कुंचीबानिया गांव के पास खेतों में पानी भर गया और स्थानीय लोग प्रभावित हुए। ओडीआरएएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है।
2026-09-27 11:39:30
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
2026-09-26 18:25:01
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
2026-09-26 10:04:01
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
2026-09-10 08:55:52
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में घाघरा-सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह नदी का जलस्तर 106.560 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के लाल निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर है।
2026-09-09 11:42:13
सीतापुर में लगातार बारिश से सरायन नदी उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान से 1.30 मीटर ऊपर पहुंच गया है। वहीं, शुकुलपुरवा में घटिया निर्माण मिलने पर ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हुई।
2026-09-04 16:57:09
बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सामने आए वीडियो में लोग एक अनोखे तरीके से पानी के बीच से अपनी बाइक ले जाते नजर आ रहे हैं।
2026-09-03 12:54:31
अमेठी में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 65 वर्षीय किसान श्यामलाल चौहान की मौत हो गई, जबकि प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
2026-09-03 11:57:09
चंदौली में भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
2026-09-02 12:38:25
सिंगरौली में भारी बारिश और बाणसागर के सात गेट खुलने से सोन व गोपद नदियां उफान पर हैं, जिससे 64 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
2026-09-01 12:42:07
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान कार के जलधारा में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया।
2026-09-01 12:20:29
उमरिया में लगातार बारिश के कारण उमड़ार नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे नैगवा टोला मार्ग पर बनी पुलिया का ऊपरी स्लैब बह गया।
2026-08-30 15:16:54
रीवा में गैस सिलेंडर पहुंचाकर लौट रहे सतीश यादव की उफनते बड़ागांव नाले में बहने से मौत हो गई। बारिश के कारण नाला तेज बहाव में था और उसे पार करने के दौरान सतीश पानी में बह गए।
2026-08-28 12:43:01
सोमवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश ने वाराणसी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं
2026-08-25 11:25:41
नागौद में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इस बीच नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के घर में भी पानी भर गया।
2026-08-21 12:03:38
डिंडौरी में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक दिन की स्कूल छुट्टी घोषित की है।
2026-08-20 11:25:51