प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में वोटर फॉर्म घोटाला

पश्चिम बंगाल में फार्म छह के मार्फत भाजपा शासित राज्यों के लोगों को वोटर बनाने की साजिश

कोलकाता। सत्तारूढ़ टीएमसी की शिकायत है कि भाजपा दूसरे राज्यों के उन लोगों को वोटर बनवा रही है जो इस राज्य में रहते नहीं है।

पश्चिम बंगाल में फार्म छह के मार्फत भाजपा शासित राज्यों के लोगों को वोटर बनाने की साजिश

Election Watch |

कोलकाता। सत्तारूढ़ टीएमसी की शिकायत है कि भाजपा दूसरे राज्यों के उन लोगों को वोटर बनवा रही है जो इस राज्य में रहते नहीं है। भाजपा के लोग सारे नियमों को ताक पर रख बड़ी संख्या में नए वोटर बनाने के फार्म सिक्स सीधे मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा कर रहे हैं। टीएमसी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से यह शिकायत की है।

टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी, राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा, पूर्व सांसद शांतनु सेन समेत टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ शिकायत की है।

30 हजार फार्म जमा करने का दावा

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि एक-दो आदमी फार्म छह के बंडल मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में ले जाते हुए देखे गए हैं। उन्हें 30 हजार फार्म छह जमा करने की सूचना मिली है। मुख्य चुनाव कार्यालय की सीसीटीवी में भी देखा जा सकता है।

नियमों के उल्लंघन का आरोप

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का कहना है कि भाजपा शासित राज्यों के ऐसे लोगों को पश्चिम बंगाल के तमाम जगहों में फार्म छह के मार्फत नया वोटर बनाया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल में रहते ही नहीं। नियम के मुताबिक फार्म छह ईआरओ या एईआरओ के यहां जमा करना पड़ता है।

साजिश का लगाया आरोप

कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के लोग दूसरे राज्यों के लोगों का फार्म छह जमा करवा रहे हैं, सीधे मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में फार्म छह जमा करवा रहे हैं, जबकि मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में फार्म छह जमा करने का कोई औचित्य नहीं है। यह चुपके-चुपके वोटर बनाने और चुनाव में भाजपा को जिताने की साजिश है।

यह भी पढ़े: BJP ने मंत्री पत्नी को बनाया उम्मीदवार

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=153267

Related to this topic: