प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

बैठक में जूसरे राज्यों के नेता रहे मौजूद

बंगाल में नड्डा ने “बाहरी” होने की छवि नहीं बनने देने की दी हिदायत

भाजपा के जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए आए दूसरे राज्यों के नेताओं को यह हिदायत दी कि वे सभाओं में ऐसा कोई संकेत नहीं दें जिससे वे बाहरी लगें।

बंगाल में नड्डा ने “बाहरी” होने की छवि नहीं बनने देने की दी हिदायत

बंगाल में नड्डा ने “बाहरी” होने की छवि नहीं बनने देने की दी हिदायत

बैठक में गुजरात, यूपी, एमपी और राजस्थान के नेता रहे मौजूद

कोलकाता।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए आए दूसरे राज्यों के नेताओं को यह हिदायत दी कि वे सभाओं में ऐसा कोई संकेत नहीं दें जिससे बांग्लाभाषी उन्हें “बाहरी” लगे। उन्हें बांग्ला बोलने नहीं आती, इसलिए वे मंच पर दिखने की बजाय आड़े रह कर पार्टी का मकसद पूरा करें। उन्होंने पार्टी के प्रदेश और जिला के पदाधिकारियों और महत्वपूर्ण नेताओं को साथ बैठक की। इस बैठक में गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए नेता भी मौजूद रहे,जिन्हें विधानसभा चुनाव तक इसी राज्य के विभिन्न जिलों मे रह कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना है। 
भाजपा सूत्रों के मुताबिक  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले लोकसभा चुनाव की कुछ बातों पर गौर किया है। पिछले विधानसभा लोकसभा चुनाव में दूसरे राज्यों से आए भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के तमाम कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। लेकिन उसका अच्छा नतीजा नहीं निकला। आम बांग्लाभाषिय़ों में चुनाव जीतने के लिए “बाहरी” भाजपा नेताओं लाने का संदेश गया था और पार्टी को नुकसान हुआ। दूसरे राज्यों के पचास से अधिक नेताओं को इस राज्य के विभिन्न जिलों में रह कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने करे काम में लगाया गया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें समझाया है कि वे प्रदेश व जिलो के पार्टी नेताओं के साथ रह कर तमाम कार्यकर्मों में उन्हें पूरा-पूरा हर सहयोग करें। कार्यक्रमों में रैलियों में आगे रहने या सभाओं में मंच पर बैठने, अपना सम्मान कराने, फूलमाला पहनने से बचें। 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेरी नड्डा ने केंद्रीय कृह मंत्री अमित शाह के निर्देश और विधनसभा चुनाव के मद्देनजर उठाए जाने वाले मुख्य मुद्दों पर जोर दिया। भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुख्य मुद्दे हैं। बैठक मे इन दो मुद्दों को जोरदार ढंग के उठाने के बारे में चर्चा हुई। 
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यो के मंत्रियों का कोलकाता और राज्य के विभिन्न जगहों में विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने अभी से आना-जाना बढ़ गया है। चुनाव के ऐलान के बाद उनका चुनाव प्रचार से लिए आना-जाना और बढ़ जाएगा। अभी से यहां चुनाव तक रहने के लिए दूसरों राज्यों से आए नेताओं की यह जिम्मेदारी होगी कि वे  अपने-अपने राज्यों से आने वाले मंत्रियो और वरिष्ठ पदाधिकारियों के कार्यक्रमों को स्थानीय नेताओं से तालमेल बैठा कर कामयाब करें।

इसे भी पढ़ेंः

मुख्यमंत्री द्वारा इडी कार्रवाई का विरोध अनैतिक और असांवैधानिकः शुभेंदु

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-politics-shubhendu-demand-action-against-mamta/104121

Related to this topic: