प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

दोषी व्यक्तियों को जेल भेजने की भी मांग की

नाजिराबाद अग्निकांड की न्यायायिक जांच हो ः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दक्षिण चौबीस परगना जिले में हुए नाजिराबाद अग्निकांड की न्यायिक जांच कराने और दोषी व्यक्तियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।

नाजिराबाद अग्निकांड की न्यायायिक जांच हो ः अमित शाह

नाजिराबाद अग्निकांड की न्यायायिक जांच हो ः अमित शाह

दोषी व्यक्तियों को जेल भेजने की मांग की

कोलकाता। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दक्षिण चौबीस परगना जिले में हुए नाजिराबाद अग्निकांड की न्यायिक जांच कराने और दोषी व्यक्तियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में  नाजिराबाद अग्निकांड के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि अग्निकांड में 25 कर्मचारी मरे और 27 कर्मचारी लापता हैं। मारे गए लोग घुसपैठिए नहीं थे। वे पश्चिम बंगाल के लोग थे। इतने लोग मारे गए, यहां की सरकार को शर्म आनी चाहिए। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोमो बनाने वाली संस्था के मालिक का जिक्र किया और सवाल उठाया कि उसे क्यों नहीं अब तक गिरफ्तार किया गया। मोमो बनाने वाली संस्था में किसका पैसा लगा है। वह किसके साथ विमान से विदेश गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अग्निकांड होने के 32 घंटे बाद दमकल मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे। संस्था के पास क्या फायर,  पर्यावरण आदि का लाइसेंस था। वेटलैंड पर कैसे गोदाम बना। बाहर से ताला क्यों बंद था। लोग अंदर ही जल गए। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार पर इस घटना पर पर्दा डालने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर खूब बरसे

https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bangal-politics-amit-shah-claim-government/131313

Related to this topic: